जयपुर। राज्य में समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली की हो रही खरीद के लिए 31 अक्टूबर तक 3 लाख 45 हजार 332 किसानों ने ऑनलाइन पंजीयन ई-मित्र एवं खरीद केन्द्रों से करवाया है। राजफैड की प्रबंध निदेशक डॉ. वीना प्रधान ने बुधवार को बताया कि 29 अक्टूबर से पुनः पंजीकरण शुरू होने पर दो दिन में 82 हजार 404 किसानों ने उपज बेचान के लिए पंजीकरण कराया। इसमें मूंग के लिए 51 हजार 958 किसानों, मूंगफली के लिए 15 हजार 609, उड़द के लिए 14 हजार 173 तथा सोयाबीन के लिए 664 किसानों ने पंजीकरण कराया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डॉ. प्रधान ने बताया कि किसान अपना पंजीयन करते समय यह ध्यान रखें कि खसरा गिरदावरी अवश्य अपलोड हो जाए, क्योंकि खसरा गिरदावरी के अभाव में पंजीयन मान्य नहीं होने की स्थिति में खरीद संभव नहीं हो पाएगी। उन्होंने बताया कि किसानों से 30 अक्टूबर तक 145.95 करोड़ रुपए की उपज किसानों से खरीदी जा चुकी है।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि मूंग, उड़द, सोयाबीन एवं मूंगफली के लिए 30 अक्टूबर तक 3 लाख 45 हजार 332 पंजीकृत किसानों में से मूंग के लिए 1 लाख 64 हजार 78 किसानों, मूंगफली के लिए 92 हजार 297, उड़द के लिए 63 हजार 240 तथा सोयाबीन के लिए 25 हजार 717 किसानों ने उपज बेचान के लिए पंजीकरण किया है।
डॉ. प्रधान ने बताया कि पंजीकृत किसान उपज बेचान के समय खरीद केंद्र पर मूल गिरदावरी आवश्यक रूप से साथ लेकर आएं। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा मूंग के लिए 2.39 लाख मै.टन, मूंगफली के लिए 3.79 लाख मै.टन, उड़द के लिए 88 हजार 575 मै.टन तथा सोयाबीन के लिए 3.69 लाख मै.टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope