जयपुर। नगर निगम जयपुर फायर समिति के अध्यक्ष मुकेश लख्यानी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में नगर निगम जयपुर के समस्त अग्निशमन केन्द्रों का आधुनिकीकरण कर मजबूत करने का निर्णय लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में समस्त अग्निशमन केन्द्रों पर रंग-रोगन, निर्देशन बोर्ड, शहर के मुख्य चौराहों पर निकटतम अग्निशमन केन्द्रों की जानकारी, अग्निशमन केन्द्रों पर महिला शौचालय का निर्माण, फायर फाइटर्स के लिए मेडिकल सुविधा, वरिष्ठ कर्मचारियों की पदोन्नति, रिक्त पदों को शीघ्र भरने भर्ती करने, कर्मचारियों को वर्दी सुविधा दिलाए जाने पर चर्चा कर कार्य करने का निर्णय लिया।
बैठक में उपायुक्त फायर शिल्पा शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी जगदीश प्रसाद फुलवारी, सहायक अग्निशमन अधिकारी जलज घसिया, उषा शर्मा, देवांग यादव, राजेन्द्र सिंह नागर, फायर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, समस्त लीडिंग फायर फाइटर्स एवं महिला फायर फाइटर्स आदि उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope