• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य का शिक्षा विभाग हुआ तकनीक से लैस, कैसें आप भी पढ़ें...

jaipur news : Minister of Education Vasudev Devnani gave laptops to 9894 education officers - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य के शिक्षा विभाग को तकनीकी दृष्टि से सुदृढ़ करने की पहल करते हुए ग्राम पंचायतों में लगाए गए सभी 9 हजार 894 प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा लैपटॉप दिए गए हैं।

शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि ग्राम पंचायतों के विद्यालयों की प्रभावी मॉनीटरिंग, सूचना एवं संचार तकनीक के जरिए अधिकारियों की कार्य क्षमता वृद्धि के साथ ही तकनीक के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विकास के लिए शिक्षा अधिकारियों को विभाग द्वारा लैपटॉप उपलब्ध करवाए गए हैं। इससे शाला दर्पण और शाला दर्शन में विद्यालयी जानकारियों को निरंतर अपडेट रखा जा सकेगा। अधिकारी विद्यालयों की सतत मॉनीटरिंग कर सकेंगे।

शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी ने शिक्षा अधिकारियों का आह्वान किया कि वे विद्यालयों की प्रभावी मॉनीटरिंग किए जाने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएं। उन्होंने बताया कि 9 हजार 894 पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों सहित प्रदेश के 10 हजार 678 शिक्षा अधिकारियों को राज्य सरकार द्वारा लैपटॉप का वितरण किया गया है। शहरी नोडल केन्द्रों में छात्र नामांकन की वरीयता के आधार पर उन्हें लैपटॉप वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लैपटॉप दिए जाने का उद्देश्य यही है कि शिक्षा विभाग सूचना और संचार प्रौद्योगिकी से सुदृढ़ हो तथा तकनीक से शिक्षा अधिकारियों के कार्य में गति आए।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Minister of Education Vasudev Devnani gave laptops to 9894 education officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, minister of education vasudev devnani, education minister vasudev devnani, minister vasudev devnani, shala darpan, shala darshan, laptops, education officers rajasthan, rajasthan primary education council, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी, लैपटॉप, राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद, शाला दर्पण, शाला दर्शन, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved