• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

‘किसान चौपाल’ में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए करेंगे जागरुक

जयपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक को मुख्य वक्ता प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने संबोधित किया।

किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शैलाराम सारण ने बताया कि बैठक में चन्द्रशेखर ने मोर्चा के पदाधिकारियों एवं इकाई स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर पार्टी की रीति-नीति से किसानों को अवगत करवाने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से किसान चौपाल के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाकर आम किसानों को जागरूक करने की जरूरत बताई।

किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी ने बैठक में सभी जिलों के जिलाध्यक्षों से आह्वान किया कि वे 20 से 25 सितम्बर, 2017 तक प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में ‘किसान चौपाल’ का आयोजन करके, भारतीय जनता पार्टी की नीतियां एवं केन्द्र व राज्य सरकार की योजना पर खुली चर्चा कर लोगों में जागरूकता लाने एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करें।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : meeting of BJP Kisan Morcha State Working Committee, BJP State Headquarters Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan assembly elections-2018, jaipur news meeting of bjp kisan morcha state working committee in jaipur, bjp state president ashok parnami, bjp state headquarters jaipur, kailash morcha state president kailash chaudhary, bjp hindi news, bjp meeting in jaipur, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved