• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऋण पर्यवेक्षकों के पदों पर होगी शीघ्र भर्ती, व्यवस्थापक बन सकेंगे ऋण पर्यवेक्षक

jaipur news : loan supervisors will be recruited on the posts, administrators will become the loan supervisor - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में खाली ऋण पर्यवेक्षक के पदों पर शीघ्र भर्ती की जाएगी। इसके लिए भर्ती व वेतन निर्धारण की प्रक्रिया एवं नियम निर्धारित कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रार सहकारिता राजन विशाल ने गुरुवार को बताया कि केन्द्रीय सहकारी बैंकों में ऋण पर्यवेक्षक के समस्त रिक्त पदों को पैक्स/लैम्पस के नियमित रूप से चयनित पात्र व्यवस्थापकों द्वारा भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि ऋण पर्यवेक्षक पद पर चयन के लिए पैक्स/लैम्पस में व्यवस्थापक पद पर चयन के लिए नियमानुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ व्यवस्थापक के पद पर न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव रखा गया है। रजिस्ट्रार ने बताया कि इस पद पर चयन के लिए सहकारी भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदक व्यवस्थापक संबंधित केन्द्रीय सहकारी बैंक के ऋण पर्यवेक्षक के पद पर ही नियुक्त हो सकेगा। भर्ती परीक्षा की मेरिट आधार पर नियुक्ति होगी।
विशाल ने बताया कि ऋण पर्यवेक्षक के पद पर चयन के बाद अभ्यर्थी को एक वर्ष के भीतर आरएससीआईटी की कम्प्यूटर योग्यता अथवा समकक्ष योग्यता प्राप्त करनी होगी, तभी आगामी वेतन वृद्धि देय होगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का नियोक्ता संबंधित जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक होगा तथा नवनियुक्त ऋण पर्यवेक्षक का मूल वेतन उसके द्वारा पूर्व में व्यवस्थापक के पद प्राप्त किए जा रहे वेतन से कम नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : loan supervisors will be recruited on the posts, administrators will become the loan supervisor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, loan supervisors, recruited, administrators, district central cooperative bank, registrar cooperative rajan vishal, cooperative recruitment board, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, viral news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक, सहकारी भर्ती बोर्ड, रजिस्ट्रार सहकारिता राजन विशाल, ऋण पर्यवेक्षक, भर्ती, व्यवस्थापक, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved