जयपुर। केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री अर्जुनलाल मेघवाल ने कहा कि साहित्यकार और संत देश को जोड़ने और नए विचार देने का कार्य करते हैं। यही वजह है कि देश और समाज उन्हें सदियों तक याद रखता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मेघवाल शनिवार को जयपुर के एसएस जैन सुबोध कॉलेज के सभागार में ‘चाणक्य वार्ता’ पत्रिका के राजस्थान विशेषांक अंक के विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चाणक्य जैसे महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ की नीतियों से ही सीखा जा सकता है कि देश का समाज और शासक कैसा होना चाहिए। उन्होंने इस दौरान दो उदाहरणों के माध्यम से भी भारत में चाणक्य की महत्ता को समझाया। उन्होंने कहा कि सौंदर्य की अपेक्षा गुणवान होना ज्यादा श्रेष्ठ है। यही वजह है कि चाणक्य बहुत अधिक आकर्षक नहीं होते हुए भी बेहतरीन सलाहकार थे।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope