जयपुर। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही दो दिवसीय दौरे पर जयपुर आएंगे। उनके कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। यह बात पायलट ने पीसीसी में मीडिया से कही। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में राहुल गांधी के निर्देशानुसार एकजुटता से चुनाव लड़ा जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पायलट ने कहा कि इंदिरा गांधीजी को दुर्गा की उपाधि वाजपेयी जी ने दी थी। वसुंधरा स्वयं को शेरनी कह रही हैं, लेकिन उन्होंने प्रदेश की जनता का ही शिकार कर लिया है। राजनीति में विनम्रता का भाव आवश्यक है, घमंड जनता को स्वीकार नहीं है। किस मापदंड पे भाजपा 180 के आंकड़े का दावा कर रही है?
पायलट ने कहा कि भाजपा नेता चाहे कुछ भी कहते रहें, लेकिन यह तो स्पष्ट है कि प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार के बीच मतभेद चल रहे हैं। यह भाजपा की तरफ से हो रहे अलग-अलग आयोजनों से स्पष्ट हो रहा है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अलग सभा कर रही हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अलग सभाएं कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस में ऐसा नहीं है। भाजपा की राजस्थान गौरव यात्रा का जनता बहिष्कार कर चुकी है। उधर, हाई कोर्ट के आदेश के बाद तो गौरव यात्रा की हवा निकल गई है। भाजपा के राज में परेशान हो चुके कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। कांग्रेस सभी कर्मचारियों की वाजिब मांगों को प्राथमिकता देगी। कांग्रेस राज में कर्मचारियों को ऐसे दिन नहीं देखने पड़ेंगे।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope