• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 5

युवा थिएटर डायरेक्टर्स को JKK देगा वित्तीय सहायता

जयपुर। राजस्थान के युवा थिएटर डायरेक्टर्स को प्रोत्साहित करने और थिएटर में नवीन विचार लाने के उद्देश्य से जवाहर कला केंद्र (जेकेके) की ओर से वित्तीय अनुदान के माध्यम से युवा थिएटर निर्देशकों को सहयोग दिया जा रहा है। इसके तहत जेकेके द्वारा गठित थिएटर जूरी द्वारा युवा निर्देशकों के तीन नाटकों का चयन किया जाएगा। इन निर्देशकों को नाटक के विकास एवं निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपए का वित्तीय अनुदान दिया जाएगा। प्रत्येक चयनित निर्देशक को एक वरिष्ठ थिएटर निर्देशक द्वारा मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा। इस अनुदान के लिए प्रस्ताव भेजने वाले निर्देशक की उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष होना आवश्यक है। उन्हें थिएटर निर्देशन में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। आवेदन करने वाले निर्देशक द्वारा प्रस्तावित नाटक का पूर्व में मंचन नहीं होना चाहिए। इसके लिए आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2018 है। आवेदन में निर्देशक के बायो-डेटा के अतिरिक्त प्रस्तावित नाटक की स्क्रिप्ट, कलाकारों एवं प्रोडक्शन टीम की जानकारी और नाटक के अनुमानित बजट का विवरण दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : JKK will provide financial help to young theater directors
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, jkk jaipur, jawahar kala kendra jaipur, financial help, young theater directors, drama, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, viral news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, जवाहर कला केंद्र जयपुर, जेकेके जयपुर, आर्थिक सहायता, नाटक, थिएटर डायरेक्टर, वित्तीय सहायता, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved