जयपुर। स्मार्ट सिटी जयपुर की पोल खोलती शहर की गंदी गलियां अब निगम के ध्यान में आई हैं। बारिश के दौरान यहां के हाल-बेहाल हो जाते हैं। अब तो खुद नगर निगम ने भी इन्हें गंदी गलियां मानते हुए कार्रवाई की बात कही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नगर निगम के महापौर अशोक लाहोटी एवं उप महापौर मनोज भारद्वाज ने रविवार को परकोटे की इन्हीं गंदी गलियों में घूम कर निरीक्षण किया और व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। महापौर ने यहां की नालियां भी देखीं। इस दौरान महापौर ने कहा कि स्मार्ट सिटी व अन्य कार्यों के तहत परकोटे की गंदी नालियों की मरम्मत एवं सफाई पर 17 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने खजाना वालों का रास्ता, हरिचन्द्र बाबा मार्ग के वार्ड की गंदी गलियों का घूम-घूम कर जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंदी गलियों को साफ करने की तिथि दिवारों पर अंकित की जाए।
लाहोटी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंदी गलियों की सफाई करने पर मकान मालिकों से गलियों में कचरा नहीं डालने का शपथ पत्र लिया जाए। जो मकान मालिक शपथ पत्र देने बाद कचरा डालेगा उससे एक से 5 हजार रुपए तक जुर्माना वसूला जाए।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope