• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 10

PHOTO : शहर भाजपा ने गज पूजन कर किया भारतीय नववर्ष का अभिनंदन

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की ओर से भारतीय नववर्ष मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर गज पूजन किया गया। इसके अलावा शोभायात्रा निकाली गई।

शहर भाजपा के महामंत्री राजकुमार रोहिल्ला ने बताया कि नववर्ष अभिनंदन में शहर भाजपा की ओर से तीन जगह गज पूजन किया गया। सबसे पहले सिंह द्वार, इंदिरा बाजार पर पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, विधायक मोहनलाल गुप्ता ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गज पूजन किया। इसके बाद मोती डूंगरी गणेश मंदिर पर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ, विधायक सुरेन्द्र पारीक व शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने गज पूजन किया। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में शहर, प्रदेश व देश में खुशहाली व भाईचारे की कामना की गई।

गुर्जर की थड़ी पर सामजिक न्याय मंत्री अरुण चतुर्वेदी, शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन ने गज पूजन किया। गज पूजन के बाद नववर्ष अभिनंदन के लिए गुर्जर की थड़ी से सोड़ाला तिराहे तक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उसके बाद मानसरोवर स्वर्ण पथ चौराहे से कार्यकर्ताओं ने मानसरोवर क्षेत्र में स्कूटर-मोटर साइकिल रैली निकाली और वीटी चौराहे पर रैली के समापन अवसर पर भारत माता की आरती की गई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : jaipur city BJP welcomed of bhartiya nav varsh with elephant worship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, jaipur city bjp, bhartiya nav varsh in jaipur, elephant worship in jaipur, gaj worship in jaipur, hindu nav varsh in jaipur, hindu nav varsh 2018, chandrashekhar, mla mohanlal gupta, minister kalicharan saraf, sanjay jain, mla surendra pareek, minister arun chaturvedi, bhartiya nav varsh 2018, moti dungri mandir jaipur, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, हिंदू नव वर्ष 2018, भारतीय नव वर्ष, भाजपा जयपुर शहर, मोती डूंगरी मंदिर जयपुर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved