जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में भाजपा की राजस्थान सरकार के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर आतिशबाजी करके जश्न मनाया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर शहर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में अपने चुनाव घोषणा पत्र की 95 प्रतिशत से ज्यादा घोषणाएं पूरी की हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान बीमारू प्रदेश की श्रेणी से निकल कर विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा हो गया है।
शहर भाजपा के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यालय से जुलूस निकाला। जुलूस में पार्टी के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष व शहर प्रभारी राजेन्द्र गहलोत, शहर अध्यक्ष संजय जैन सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जुलूस के समापन पर आतिशबाजी कर सरकार के 4 के कार्यकाल का साल का जश्न मनाया।
आगे तस्वीरों में देखें...
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope