• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अनोखी जनसेवा समिति का पांचवा परिचय सम्मेलन 9 को

jaipur news : Introduction convention of the anokhi Janseva Samiti on 9 september - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अनोखी जन सेवा समिति जयपुर के तत्वावधान में सर्व समाज के दिव्यांग, मूक-बधिर, विधुर, विधवा, तलाकशुदा एवं सामान्य निशक्तजन युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन 9 सितंबर को सीकर रोड पर आयोजित होगा।

आपको बता दें कि 31 जोडों का लक्ष्य लेकर चल रही अनोखी जन सेवा समिति जयपुर की ओर से रामनवमी पर 14 अप्रैल 2019 को होने वाले द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन के लिए ओम मैरिज गार्डन, अल्का सिनेमा के पास, सीकर रोड पर 9 सितम्बर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक पांचवा निशुल्क परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर से आने वाले सभी युवक-युवतियों का रजिस्ट्रेशन परिचय सम्मेलन स्थल पर ही किया जाएगा। महिला प्रकोष्ठ सचिव मंजू अग्रवाल एवं समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राधेश्याम सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में मंत्री-विधायक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। गौरतलब है कि समिति का पहला सर्व समाज दिव्यांग सामूहिक विवाह सम्मेलन 26 मार्च 2018 को सम्पन्न हुआ था। इसमें पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंधे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Introduction convention of the anokhi Janseva Samiti on 9 september
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, introduction convention, anokhi janseva samiti jaipur, marriage convention, vivah samaroh, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, अनोखी जनसेवा समिति जयपुर, सामूहिक विवाह समारोह, परिचय सम्मेलन, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved