• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वोटर टर्न आउट की जानकारी देने में अव्वल रहा निर्वाचन विभाग का सूचना तंत्र

जयपुर। राज्य के तीनों सीटों पर हुए उप चुनावों से जुड़े वोटर टर्न आउट की सूचना आमजन और मीडिया को हर घंटे में उपलब्ध कराने में निर्वाचन विभाग का सूचना तंत्र पूरी तरह कारगर और प्रभावी रहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने बताया कि हमारी कोशिश थी कि उप चुनाव के वोटर टर्न आउट से जुड़ी हर घंटे की नवीनतम जानकारी आमजन और मीडिया को अविलंब दे सकें। इसमें हर पूरी तरह सफल भी रहे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा हर दो घंटे में सूचना आमजन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन विभाग की आईटी टीम ने प्रतिघंटा नवीनतम सूचनाएं एकत्र कर दिखाने की बेहतरीन व्यवस्था की। भगत ने बताया कि नवीनतम जानकारी देने के लिए विभाग ने राज-एसएमएस नाम से पोर्टल लॉन्च किया था, जिस पर उप चुनाव से जुड़े सभी पीठासीन अधिकारियों के मोबाइल नंबर पंजीकृत थे। मतदान के दिन सुबह 9 से शाम 6 बजे तक प्रत्येक घंटे में हुए मतदान की सूचना पीठासीन अधिकारी एसएमएस के द्वारा विभाग के सर्वर को भेजी और सर्वर द्वारा पोर्टल पर भेजी जानकारी को एकजाही कर विधानसभावार, लोकसभावार यहां तक कि निर्वाचन क्षेत्रवार विभाग की वेबसाइट पर दिखाया गया। इससे आमजन को चुनाव का रियल टाइम अपडेट मिलता रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Information system of the election department is the top in giving information about voter turn out
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, election department of rajasthan, voter turn out information, chief election officer ashwani bhagat, raj-sms portel, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan election, rajasthan assembly election 2018, mandalgarh assembly election, rajasthan assembly election news in hindi 2018, rajasthan lokshabha election 2018, ajmer lokshabha election, alwar lokshabha election, rajasthan lokshabha election news in hindi 2018, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान चुनाव, मांडलगढ़ विधानसभा चुनाव, अलवर लोकसभा चुनाव, अजमेर लोकसभा चुनाव, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved