जयपुर। मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से बचाव की जानकारियां प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ सोशल मीडिया को भी देनी चाहिए, ताकि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव की जानकारी आमजन को सुलभ हो और जन एवं धन की कम से कम हानी हो। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारी बारिश की चेतावनी, आकाशीय बिजली गिरने एवं बाढ़ की स्थिति के साथ-साथ सर्दी के मौसम में पाले से अपनी फसलों को सुरक्षित बचाने की जानकारी आपदा विभाग द्वारा समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से भी देनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अतिवृष्टि या अनावृष्टि से पीड़ित किसान को उसकी क्षतिग्रस्त फसल का सही समय पर उचित मुआवजा दिलाना हमारा पहला प्रयास होना चाहिए।
आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के सचिव हेमन्त गेरा ने बताया कि सभी संभाग मुख्यालयों सहित अन्य नागरिक सुरक्षा जिलों में प्राकृतिक आपदा से बचाव की पुख्ता व्यवस्था के तहत 48 रबर इनफ्लेटेबल एवं 98 फाइबर नावें क्रय की गई हैं। उन्होंने बताया कि अब तेज आंधी, अंधड़ तूफान को भी राज्य की विशेष प्राकृतिक आपदा के रूप में अधिसूचित किया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope