• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब अवैध रूप से नहीं खुलेंगे डेयरी बूथ, नगर निगम ने किया ये काम

jaipur news : illegally Dairy booth will not open, jaipur Municipal Corporation will provide unique ID card - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर शहर में अवैध रूप से चल रहे डेयरी बूथों पर कार्रवाई के लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। निगम अब डेयरी बूथों को यूनिक आईडी कार्ड जारी करेगा। इसके बाद ऐसे बूथों के संचालन पर रोक लग जाएगा। जयपुर नगर निगम की लाइसेंस समिति के अध्यक्ष महेश कलवानी की अध्यक्षता में बुधवार को नगर निगम में हुई बैठक में नगर निगम जयपुर क्षेत्राधिकार में स्थित डेयरी बूथों को यूनिक आईडी जारी करने का निर्णय हुआ। यूनिक आईडी देने के लिए मुख्यालय स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। लाइसेंस समिति के अध्यक्ष महेश कलवानी ने बताया कि यूनिक आईडी जारी होने के बाद अवैध रूप से चल रहे डेयरी बूथों नियंत्रण किया जा सकेगा। बैठक में समिति के सदस्यों ने कैंसर पीड़ित महिला आवेदकों को डेयरी बूथ आवंटन में प्राथमिकता देने का भी निर्णय लिया, वहीं नवीन पार्किंग स्थलों को जयपुर शहर की जनसंख्या की आवश्यकता के आधार पर विकसित करने पर भी चर्चा हुई। इसी प्रकार समिति के सदस्यों ने निगम पार्किंग व्यवस्था के लिए ई-ऑक्शन प्रक्रिया अपना कर अनियमितताओं को समाप्त करने की अभिशंसा की गयी। इसके अलावा नियमानुसार जांच कर अनियमितता में लिप्त ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का भी निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : illegally Dairy booth will not open, jaipur Municipal Corporation will provide unique ID card
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, illegally dairy booth in jaipur, jaipur municipal corporation, unique id card, jaipur nagar nigam, jaipur municipal corporation license committee, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, नगर निगम जयपुर, यूनिक आईडी कार्ड, अवैध डेयरी बूथ, नगर निगम लाइसेंस समिति, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved