• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिवाइटलाइजिंग इंडिया एज ए हेरिटेज डेस्टिनेशन थीम पर केंद्रित होगा IHHA का कन्वेंशन

jaipur news : IHHA Convention will focus on the Revitalizing India as a Heritage Destination theme - Jaipur News in Hindi

जयपुर। वर्तमान में विश्व पर्यटन बाजार में भारत की मात्र एक प्रतिशत की हिस्सेदारी है, इसलिए यहां पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में वृद्धि की विशाल संभावनाए हैं। इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (आईएचएचए) कन्वेंशन 2018 का 7वां संस्करण ‘रिवाइटलाइजिंग इंडिया एज ए हेरिटेज डेस्टिनेशन’ पर केंद्रित होगा। इस कन्वेंशन में इनबाउंड टूरिज्म के तहत हेरिटेज टूरिज्म को बढ़ावा देते हुए हेरिटेज प्रॉपर्टीज को संरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा।

आईएचएचए के महासचिव रणधीर विक्रम सिंह ने यह जानकारी दी। वे इस कन्वेंशन के संबंध में जयपुर के होटल हरि महल पैलेस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। यह कन्वेंशन 13 एवं 14 सितम्बर को भरतपुर के होटल लक्ष्मी विलास पैलेस में आयोजित की जाएगी। इस वर्ष के आयोजन के विशेष आकर्षणों की जानकारी देते हुए सिंह ने बताया कि कन्वेंशन में अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल होंगे। इन विशेषज्ञों द्वारा हेरिटेज इमारतों के संरक्षण, संग्रहालयों तथा लेसर नोन डेस्टिनेशंस को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अतिरिक्त इस आयोजन के माध्यम से ‘बैटलफील्ड टूरिज्म’ को प्रस्तुत किया जाएगा, जिसके जरिये राजस्थान में हुए बड़े युद्धों की यादों को फिर से ताजा किया जा सकेगा। इसी प्रकार हेरिटेज होटल के आगामी पीढी के मालिकों एवं हेरिटेज बिजनेस मैनेजमेंट में स्पाउजेज के पार्टिसिपेशन पर भी चर्चा की जाएगी।
कन्वेंशन के चेयरमेन राजेंद्र सिंह पचार ने कहा कि निजी स्वामित्व वाली ऐसी हेरिटेज प्रॉपर्टीज के संरक्षण पर ध्यान देने की आवश्यकता है जिनका उपयोग आमजन द्वारा किया जा रहा है। ये प्रॉपर्टीज नष्ट हो रही हैं, क्योंकि निजी मालिकों के पास इन्हें बहाल करने के संसाधन नहीं हैं और वे सरकारी निवेश नहीं चाहते हैं, क्योंकि वें अपनी हेरिटेज प्रॉपर्टीज का स्वामित्व खोने से डरते हैं। इस संदर्भ में सरकार को ऐसी योजनाएं एवं नीतियां लागू करनी चाहिए जो इन प्रॉपर्टीज को बहाल करने के लिए आवश्यक हो। इसी तरह ‘किसान क्रेडिट कार्ड‘ योजना के समान ‘कारीगर क्रेडिट कार्ड’ योजना भी शुरू की जा सकती है, जिसके तहत कम ब्याज दर पर क्रेडिट प्रदान किया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : IHHA Convention will focus on the Revitalizing India as a Heritage Destination theme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, ihha convention, heritage destination theme, ihha general secretary randhir vikram singh, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, आईएचएचए के महासचिव रणधीर विक्रम सिंह, आईएचएचए, रिवाइटलाइजिंग इंडिया एज ए हेरिटेज डेस्टिनेशन, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved