जयपुर। राजस्थान कांग्रेस दुष्प्रचार करने में आगे रहती है। प्रदेश में अपराधों के मामलों को लेकर भी कांग्रेस दुष्प्रचार कर रही है, जबकि हमारी सरकार में कानून सभी के लिए बराबर है। मेरे कार्यकाल में जो भी कानून का उल्लंघन करता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होती है। हमारा महकमा निष्पक्षता से कार्रवाई करता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि वास्तविकता यह है कि राजस्थान में निरंतर अपराधों में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012-2013 में कांग्रेस शासन में अपराधों में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि भाजपा शासन में वर्ष 2013-14 में यह घटकर 7 प्रतिशत पर आ गई और उसके बाद 2014-15 में 5.8 प्रतिशत कम हुई, वर्ष 2015-16 में 8.93 प्रतिशत कम हुई, वर्ष 2016-17 में 5.79 प्रतिशत कम हुई, वर्ष 2017-18 में 3.40 प्रतिशत की कमी हुई है एवं निरंतर कमी आती गई है।
कटारिया ने कहा कि कांग्रेस शासन में वर्ष 2012-13 में महिला अपराधों में 32.65 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, जबकि भाजपा शासन में महिला अपराधों में वर्ष 2013-14 में 10.30 प्रतिशत वृद्धि हुई, वर्ष 2014-15 में 9.55 प्रतिशत की कमी हुई, वर्ष 2015-16 में 2.59 प्रतिशत की कमी आई, वर्ष 2016-17 में 9.79 प्रतिशत की कमी आई, वर्ष 2017-18 में निरंतर कमी आती गई है।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope