• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गहलोत अभिमान नहीं करें, अगले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में खिलेगा कमल : अशोक परनामी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को संगठनात्मक बैठकें हुईं। बैठक की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी.सतीश, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया ने पं. दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने मीडिया से कहा कि आज की बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, मोर्चों के अध्यक्ष अपेक्षित थे। यह बैठक हर 2 माह के अन्तराल में होती है। इस बैठक में आगामी 2 माह में संगठन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और पिछले कार्यों की समीक्षा की गई।

परनामी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता निरंतर दिन-रात मेहनत करने वाला कार्यकर्ता है। सभी कार्यकर्ताओं को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस के नेता प्रतिदिन गलत बयानबाजी कर जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपूर्ण आंकड़ों के साथ लगातार बयान दे रहे हैं। भाजपा के 3 सीटों पर विजयी नहीं होने पर गहलोत एवं कांग्रेस को अभिमान नहीं करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी पुनः केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यकर्ताओं के दम पर 2018 के विधानसभा चुनावों में 180 प्लस के लक्ष्य को प्राप्त कर वापस जनता की सेवा के लिए राजस्थान में पुनः कमल खिलाएगी।

बैठक में सभी जिलाध्यक्षों से सर्वस्पर्शी सदस्यता अभियान, नवमतदाता, मन की बात, बूथ निर्माण, प्रचार-प्रसार, विस्तार योजना, मंडल प्रवास, तिरंगा यात्रा आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, कार्यकर्ता ऊर्जावान बनकर पुनः निखर कर आएगा : वी. सतीश

राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री वी.सतीश ने बैठक में कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है, कार्यकर्ता परिणाम से नहीं घबराता है और न ही निराशा का भाव मन में लाता है। भाजपा कार्यकर्ता अन्य दलों से भिन्न वर्ष भर सदैव सक्रिय रहता है। इसलिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करते हुए अधिक ऊर्जावान बनकर निखर कर आना है।

जिलाध्यक्ष सभी वर्गों में जाकर कार्यक्रमों की रचना करें : चन्द्रशेखर

भाजपा संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि जिलों में आने वाले दिनों में सभी जिलाध्यक्षों को एक कार्ययोजना बनाकर सभी वर्गों में जाकर कार्य करना चाहिये। नवमतदाता अभियान, बूथ निर्माण एवं केन्द्र व राज्य सरकारों के कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के कार्यक्रमों को निर्धारित कर पूर्णता तक पहुंचाना चाहिए। अप्रैल माह तक संगठनात्मक कार्यक्रमों की रचना की जा चुकी है। इस पर सभी कार्यकर्ताओं को फोकस रखना चाहिए।

आगामी कार्यक्रमों की घोषणा




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Gehlot Do not be proud of victory, lotus will come in Rajasthan in next assembly elections : Ashok Parnami
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, rajasthan former chief minister ashok gehlot, lotus in rajasthan, assembly election 2018, bjp state president ashok parnami, bharatiya janata party state office jaipur, bjp meeting in jaipur, v satish general secretary organisation of bharatiya janata party, bjp organization general secretary chandrasekhar, bjp organization general secretary bhajanlal, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan election, rajasthan assembly election 2018, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान चुनाव, राजस्थान विधानसभा चुनाव, अशोक परनामी, वी सतीश, भारतीय जनता पार्टी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved