जयपुर। बिजली लाइनों के आवश्यक रखरखाव के कारण 6 अक्टूबर को शहर के कई इलाकों में शटडाउन लिया जाएगा। इस कारण कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सुबह 9:30 से दोपहर 1 बजे तक : प्रताप नगर क्षेत्र में सेक्टर-22 में 22-ए ब्लॉक, महल बी-ब्लॉक में बी-465, बेरी वाली ढाणी, सन्नी नगर कुम्भा मार्ग पर, सन्नी नगर म.नं. 70-ए व आसपास का क्षेत्र।
सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक : होटल घूंघट, अग्रो बैंक, नैनीताल बैंक, डॉ. अग्रवाल के आसपास का क्षेत्र, सुभाष नगर, मोती नगर के आसपास का क्षेत्र, रैगरों का मोहल्ला, झोटवाड़ा।
सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक : सांगानेर क्षेत्र में जैम विहार, भंवर नगर, खत्री नगर, आशिन्द नगर, दुर्गा विहार, जैन विहार, लादूराम मावावाले के पीछे, पंचवटी कालोनी, पंचवटी-D, मोती विहार, गायत्री नगर-II, प्रेम नगर, फूल कालोनी, कंवर का बाग तथा आसपास का क्षेत्र।कौशल किशोर मार्ग, अंबाबाडी के आसपास का क्षेत्र।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक : आर्य नगर मुरलीपुरा सम्पूर्ण, राजावत टेंट हाउस, पुष्पांजली मैरिज गार्डन, गंगा जमुना कॉलोनी, अर्चना नगर, सरदार जी का फार्म, नानू नगर, माता जी का मंदिर, देव नगर व झोटवाडा क्षेत्र के अंतर्गत निर्मल विहार, सूर्य नगर सम्पूर्ण, एकता स्कूल, साईं बाबा का मंदिर, ग्रीन पार्क डी, दुर्गा विहार सम्पूर्ण, राजपुताना प्रेस, ममता नगर, आनन्द विहार, विक्टर स्कूल, कौशिक सर्किल, करणी माता का मंदिर व मारुति नगर उपकेन्द्र से आर्य नगर व झोटवाड़ा उपकेन्द्र से निर्मल विहार फीडर से प्रभावित सम्पूर्ण क्षेत्र।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक : प्रताप नगर क्षेत्र में सेक्टर 80 से 86, 90 से 94, अलकनंदा अपार्टमेंट, महिमा ग्रुप, श्याम विहार, महिला पोलोटेक्निक कॉलेज, डी मार्ट, कुम्भा मार्ग रोड एवं आसपास का एरिया।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक : सांगानेर क्षेत्र में बागड़ों का बड़, जैन नसियां रोड, शिकारपुरा रोड, बाजनी तलाई, जोतडावाला, दलासियों की ढाणी एवं आसपास का एरिया।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक : मानसरोवर क्षेत्र में SFS में सेक्टर 1 से 6, 10 से 6 एवं आसपास का एरिया।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक : अशोक विहार, डॉक्टर कालोनी, बृज विहार, पुरुषार्थ नगर, 7 नंबर बस स्टैंड, शंकर विहार विष्णुपुरी, खाजू खां की डीपी, इंदिरा गांधी नगर सेक्टर 9, 10, 11, 12, उदयपुर गिलारिया खातीपुरा गांव एवं आसपास का क्षेत्र।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तक : श्याम विहार, अवधपुरी, गिरधारीपुरा, देवश्री नगर, गोविंद नगर, जाट कॉलोनी, जयसिंह पुरा रोड, लीलों की ढीणी, अगुणाबाद, नारायण विहार, गजसिंहपुरा रोड, शक्ति नगर, किशोर विहार एवं आसपास।
सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक : झोटवाड़ा स्थित शालीमार चौराहा, वायर एंड फेब्रिक्स, घोड़ावाला, पिंकसिटी मसाला, बाबा रामदेव रोलिंग मिल, हुंडई क्रास रोड एवं आसपास, अरिहंत नगर एवं शिवाजी नगर चौराहा एवं आसपास।
दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक : प्रताप नगर क्षेत्र में सेक्टर-22 में 22-बी, मदर इंटरनेशनल स्कूल के पास, सावित्री विहार व आसपास का क्षेत्र।
दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक : सुरिभ होटल, दूध मंडी के आसपास का क्षेत्र सुभाष नगर।
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope