जयपुर। प्रदेश भर में शनिवार को रावण दहन होगा। इसकी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दशहरा मैदानों में रावण खड़ा होकर अट्टहास करने लगा है। इसके अलावा मेघनाद और कुंभकरण के पुतले भी अट्टहास में रावण का साथ दे रहे हैं। प्रदेशभर में विजयादशमी पर अन्य आयोजनों की तैयारियां भी की जा रही हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बुराई पर अच्छाई के प्रतीक स्वरूप रावण के पुतले का शनिवार को दहन किया जाएगा। शनिवार शाम को रावण के अहंकार को जलाया जाएगा। गलियों से लेकर कॉलोनियों और मैदानों में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले फूंके जाएंगे। इसके लिए शहर में रावण मंडी, बी-2 बाईपास चौराहा, टोंक फाटक से लेकर अमानीशाह नाले और अन्य स्थानों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले तैयार किए जा चुके हैं।
प्रताप नगर सेक्टर-8 में प्रताप नगर दशहरा मेला समिति एवं प्रताप नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने बताया कि दशहरा मेला के तहत विशेष आयोजन होंगे। राम बारात के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
यह होगा रावण दहन का समय
प्रताप नगर सेक्टर-8 में प्रताप नगर दशहरा मेला समिति की ओर से रात 10 बजे रावण दहण होगा
दशहरा मैदान मेला में शाम सवा बजे से दशहरा मेला शुरू होगा। यहां रात 10:00 बजे रावण दहन होगा।
आदर्श दशहरा मेला समिति मानसरोवर में रात 10:00 बजे रावण दहन होगा।।
विद्याधरनगर दशहरा मेला समिति की ओर से रात 9:30 बजे रावण दहन किया जाएगा।
गली-मोहल्लों में बच्चे जलाएंगे रावण
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope