• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. खुशबू कपूर ने स्पेन, पुर्तगाल और ग्रीस में भारत का किया प्रतिनिधित्व

jaipur news : Dr. Khushboo Kapoor has represented India in Spain, Portugal and Greece - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सेलिब्रिटी डीजे, इंटरनेशनल एंकर और सिंगर डॉ. खुशबू कपूर ने विश्व पर्यटन और इवेंट उद्योग में एक बेंच मार्क स्थापित किया है। विभिन्न देशों की सरकारों के निमंत्रण पर होने के बाद उन्होंने हाल ही स्पेन, पुर्तगाल और ग्रीस में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, जो कला और वास्तुकला के महानतम कार्यों के लिए सम्पूर्ण विश्व में प्रसिद्ध हैं। उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रीस टूरिज्म एक्स्पो द्वारा एथेंस, ग्रीस की यात्रा के लिए, एमआईएस इवेंट एल्गारव, पुर्तगाल में और कनेक्शन इवेंट मैड्रिड, स्पेन में आमंत्रित किया गया।

एथेंस, सैंटोरिनी, मैकोनोस, डेल्फी, मेटोरा, रोड्स, जैकिनथोस द्वीप, कोर्फू, मिलोस और ओलंपिया जैसे विभिन्न शहरों और ग्रीस के द्वीपों के अपने आधिकारिक दौरे के पीछे उनका उद्देश्य भारत और ग्रीस दोनों के संस्कृति और पर्यटन के संबंधों को मजबूत करना है। इस पहल के माध्यम से हम ग्रीस से लाखों पर्यटकों को सांस्कृतिक, पारंपरिक और विविध भारत में आकर्षित करने में सक्षम होंगे।

डॉ खुशबू कपूर ने विला ओबामा, मारबेला, स्पेन में एक डाक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग की है, जहां संयुक्त राष्ट्र के राष्ट्रपति बराक ओबामा के परिवार ने अपना समय व्यतीत किया था। यह वृत्तचित्र स्पेन के पर्यटक आकर्षण, जीवन शैली, कला, वास्तुकला और संगीत का प्रदर्शन करेगा। उन्होंने स्पेन के पर्यटन विभाग के उच्च रैंक के सरकारी अधिकारियों के साथ बैठकें कीं। डॉ. खुशबू कपूर ने भारत के बारे में विशेषकर राजस्थान के बारे में उनके वीडियो वृत्तचित्रों का प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 सितारा होटल, लग्जरी रिसोर्ट्स और इवेंट मैनेजमेंट एजेंसियों के साथ बैठकें कीं। डॉ. खुशबू कपूर ने इवेंट और फिल्म निर्माण में भारत के साथ संयुक्त उद्यम के लिए अल्गर्व, पुर्तगाल में इवेंट और टूरिज्म बिरादरी के साथ चर्चा की, जिससे कि दोनों देशों से बेहतर और नई प्रतिभा को मौका मिलेगा।

डॉ. खुशबू कपूर को अब तक विभिन्न देशों की 30 से अधिक सरकारी एजेंसियों द्वारा आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया गया है और वे सक्रिय रूप से राजस्थान का और अधिक विश्व मानचित्र पर प्रचार करना चाहती हैं। हाल ही उन्हें राइजिंग स्टार ऑफ इंडिया, यंग अचीवर ऑफ इंडिया, बेस्ट एंकर ऑफ इंडिया, जेम ऑफ इंडिया और एक्सीलेंस इन एंकरिंग, डीजेइंग एंड सिंगिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Dr. Khushboo Kapoor has represented India in Spain, Portugal and Greece
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, dr khushboo kapoor, india, spain, portugal, greece, celebrity dj dr khushboo kapoor, international anchor dr khushboo kapoor, singer dr khushboo kapoor, world tourism and event industry, rising star of india, young achiver of india, best anchor of india, gem of india, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, \r\nइंटरनेशनल एंकर डॉ खुशबू कपूर, सिंगर डॉ खुशबू कपूर, विश्व पर्यटन और इवेंट उद्योग, स्पेन, पुर्तगाल, ग्रीस, भारत, राइजिंग स्टार ऑफ इंडिया, यंग अचीवर ऑफ इंडिया, बेस्ट एंकर ऑफ इंडिया, जेम ऑफ इंडिया, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved