जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा रविवार ‘कर सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2018’ का आयोजन क्या जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि यह परीक्षा दो सत्रों में सुबह 10 से 12 बजे तक तथा अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक होगी। जिले में परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए कलक्ट्रेट के कमरा नं. 116 में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 12 से 13 अक्टूबर तक सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक तथा 14 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षा से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा। नियंत्रण कक्ष के लिए व्याख्याता उदय सिंह चारण को प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नं. 0141-2206699 हैं।
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope