• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

संवैधानिक सामंजस्य आज की सबसे बड़ी जरूरत : विधानसभा अध्यक्ष

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने शुक्रवार को विधानसभा प्रांगण में 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया।

मेघवाल ने इस अवसर पर कहा कि लाखों देशभक्तों के बलिदान के बाद हासिल की गई आजादी हमारे लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का उत्कृष्ट संविधान है। संविधान में जो अधिकार आम नागरिकों को दिए गए हैं, अगर उस दिशा में अक्षरश संविधान की पालना की जाए तो हम प्रगति की राह में और आगे बढ़ सकते हैं। विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका में सामन्जस्य आज की सबसे बड़ी जरूरत है। साथ ही आवश्यकता इस बात की है कि विधायिका के मान सम्मान को बढ़ाने के लिए देश का प्रत्येक नागरिक प्रतिबद्ध होकर कार्य करे। इससे पूर्व विधानसभा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था नाटक भारत के वीर सपूत जिसमें क्रांतिकारी भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव के फांसी के नाट्य रूप में प्रस्तुत किया गया। नाटक में राम अवतार बांगड़ा, भीमसिंह मीणा, अजय शर्मा, सुरेश मेघवाल, आशीष रोहिला, पवन सामरिया, हिमांशु बंसल, आकाश परिहार, आनन्द व्यास एवं अपेक्षा शर्मा तथा अजरा रहमान ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Constitutional Reconciliation Biggest Need of Today : Assembly Speaker kailash meghwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: republic day 2018, jaipur news, assembly speaker kailash meghwal hoisted tricolor, rajasthan assembly, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, गणतंत्र दिवस, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved