जयपुर। कांग्रेस देश की सबसे मजबूत पार्टी है। कांग्रेस ने देश के लोगों की भावना को अपनी विचारधारा के रूप में लागू कर सदैव जनहित के काम किए हैं। कांग्रेस सत्ता में रहे या विपक्ष में, कांग्रेसजनों ने जनता के हितों के लिए संघर्ष किया है। यह बात राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं मीडिया चेयरपर्सन डॉ. अर्चना शर्मा ने रविवार को मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ नागरिकों की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी में कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डॉ. शर्मा ने कहा कि जबसे देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तबसे लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है। सत्ता में बैठे लोग संविधान की मूल भावना के खिलाफ काम कर रहे है, यहां तक कि एक केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश के भाजपा विधायक ने संविधान तक को चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गत चार वर्षों में जिस नीति के तहत भाजपा सरकार ने काम किया है, उससे समाज के हर वर्ग का भाजपा से उच्चाटन हुआ है और जनता भाजपा सरकार से मुक्ति के लिए इंतजार कर रही है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
पाकिस्तान भूखा मर रहा, भारत 80 करोड़ लोगों को राशन दे रहा- सीएम योगी
राहुल गांधी ने हिंदू विरोधी भावनाओं को भड़काया- भाजपा
Daily Horoscope