• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधानसभा अध्यक्ष की गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं

jaipur news : Congratulation of the rajasthan Assembly Speaker kailash meghwal on Republic Day - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने 69वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मेघवाल ने कहा कि भारतीय गणतंत्र ने विश्व में अपनी विशेषताओं के कारण अलग पहचान कायम की है। हमारे संविधान में सभी नागरिकों को बिना किसी भेदभाव के समान अधिकार प्राप्त हैं। देश के नागरिकों ने अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग कर हमारी लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था को सुदृढ़ आधार प्रदान किया है। देशवासी इस बात का संकल्प दोहराएं कि वे सुनागरिक की भूमिका निभाएंगे तथा हर परिस्थिति में भारतीय गणतंत्र को अक्षुण्ण रखेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर एवं सरकारी उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने भी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं।

विधानसभा में ध्वजारोहण

विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल गणतंत्र दिवस पर राजस्थान विधानसभा सचिवालय परिसर में 26 जनवरी को सुबह 8:15 बजे ध्वजारोहण करेंगे। विधानसभा सचिव पृथ्वीराज ने बताया कि इस समारोह में विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अपने सरकारी निवास 50 सिविल लाइंस पर भी सुबह 7:45 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Congratulation of the rajasthan Assembly Speaker kailash meghwal on Republic Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, rajasthan assembly speaker kailash meghwal, republic day-2018, flag hosting in rajasthan assembly, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान विधानसभा, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, राजस्थान विधानसभा में झंडारोहण, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved