• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर डिस्कॉम में मृतक कर्मचारियों के 6 आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति

jaipur news : Compassion appointment to 6 dependents of deceased employees at Jaipur Discom - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर डिस्कॉम द्वारा 4 अक्टूबर को आदेश जारी कर निगम के मृतक कर्मचारियों के 6 आश्रितों को अनुकम्पात्मक आधार पर परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रदान की है। सभी को अपने पदस्थापित स्थान पर आदेश जारी होने की तिथि से एक माह में कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार मृतक कर्मचारियों के आश्रितों के नियुक्ति प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के पद पर 2 को, सहायक द्वितीय के पद पर एक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पर पर 3 को नियुक्ति दी गई है। आदेश के अनुसार रामफूल मीणा व सोमदत्त साहू को वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय, हरिओम को सहायक-द्वितीय तथा अनार बाई, गीता बाई मीना व विरेन्द्र सिंह को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर नियुक्ति दी गई है।

सभी को दो वर्ष की परीवीक्षाकाल अवधि पर अस्थायी नियुक्ति दी गई है। परिवीक्षाकाल अवधि के दौरान इनको नियत मासिक पारिश्रमिक देय होगा तथा परिवीक्षाकालावधि सफलतापूर्वक पूरी करने पर इन्हें निर्धारित वेतनमान अनुज्ञाप्त किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Compassion appointment to 6 dependents of deceased employees at Jaipur Discom
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, compassion appointment, compassion appointment in jaipur discom, jaipur discom, जयपुर डिस्कॉम, अनुकंपात्मक नियुक्ति, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved