बस्सी/जयपुर। जिले के तूंगा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 10 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को तूंगा के अस्पताल पहुंचाया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दो निजी बसों में आपस में भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां चीख-पुकार मच गई। हादसे में करीब 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पता चलने पर लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। बाद में घायलों को 108 की सहायता से तूंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद से दोनों बसों के चालक मौके से फरार हो गए।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope