• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान की जनसम्पर्क सेवा के अधिकारियों का सामूहिक अवकाश जारी

jaipur news : Collective leave continue of Officials of Public Relations Service of Rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पब्लिक रिलेशन्स एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) के आह्वान पर जनसम्पर्क विभाग में पूरे राजस्थान के जनसंपर्क अधिकारी एवं कर्मचारी गुरुवार को सामूहिक अवकाश पर रहे। प्रसार ने बताया कि पूरे राजस्थान में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सहायक जनसम्पर्क अधिकारी से लेकर उच्च स्तर के तक अधिकारी और फोटो शाखा के अधिकारी अवकाश पर रहे। अवकाश पर होने के कारण डीआईपीआर से एक भी खबर जारी नहीं हो सकी। प्रसार ने बताया कि संगठन ने विभाग की सेवाओं में सुधार, वेतन विसंगतियों को दूर करने, विभाग का कैडर विस्तार, नियमित तथा तदर्थ पदोन्नति, अधिकारियों को प्रताड़ना के विरोध, कार्य के अनुकूल माहौल, दायित्व निर्वहन के लिये आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के समर्थन में शुक्रवार को भी अधिकारियों का सामूहिक अवकाश जारी रहेगा। प्रसार ने अपनी मांगों का ज्ञापन उच्च स्तरीय मंत्रिमंडलीय समिति के अध्यक्ष राजपाल सिंह शेखावत को सौंपा। सभी जिलों से जनसंपर्क अधिकारियों का जयपुर कूच शुरू हो चुका है। शुक्रवार को प्रसार आगे की रणनीति तय करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Collective leave continue of Officials of Public Relations Service of Rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, collective leave, public relations service rajasthan, officers of public relations service, public relations and allied services association of rajasthan, public relations officer, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, viral news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, जनसंपर्क अधिकारी, पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान प्रसार, hindi news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved