जयपुर। तूंगा थाना इलाके के रतनपुरा बावड़ी गांव में खेत में सो रहे तीन मासूम भाई-बहन को कोबरा ने डंस लिया। जहर फैलने से तीन माह के मासूम की मौत हो गई, जबकि गंभीर स्थिति में दो भाई-बहनों को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जानकारी के अनुसार रतनपुरा बावड़ी गांव में किसान मांगीलाल सैनी का मकान खेत पर है। वहां रात में उसके दो बेटे रोहित (10), नितिन (3) और एक बेटी खुशी (8) सो रहे थे। करीब 10 बजे अचानक वहां आए कोबरा ने उन्हें डंस लिया।
कोबरा ने सबसे पहले नितिन को डंसा, उसके बाद मोहित को डंस लिया। जैसे ही कोबरा ने खुशी को डंसा तो वह जोर से चिल्ला उठी। इस पर पास में सो रही दादी की नींद खुल गई। दादी ने कोबरा देखा तो हिम्मत दिखाते हुए उसे उठाकर दूर फेंक दिया, लेकिन तब तक बच्चों की हालत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद परिजन बच्चों को देवताओं के थान पर ले जाने लगे, लेकिन नितिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद मोहित और खुशी को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां दोनों की हालत अभी गंभीर है। सूचना मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गमगीन माहौल के बीच नितिन का अंतिम संस्कार किया गया।
शायद बच जाता, पर अंधविश्वास ने ले ली मासूम की जान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope