जयपुर। शारदीय नवरात्र के आखिरी दिन महानवमी पर गुरुवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दतिया में मां पीताम्बरा शक्तिपीठ के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और हवन में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मां पीताम्बरा से प्रदेशवासियों पर कृपा दृष्टि बनाए रखने और सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। आपको बता दें कि मां पीतांबरा का यह मंदिर देश के सबसे लोकप्रिय शक्तिपीठों में से एक है। मान्यता है कि कोई भी भक्त यहां से खाली हाथ वापस नहीं जाता। जब भी कोई श्रद्धा से माता से कुछ भी मांगता है, वह उसे अवश्य प्राप्त होता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दतिया में मां पीताम्बरा के दर्शन करने के बाद चूरू के विख्यात धार्मिक स्थल सालासर धाम में पवनपुत्र बालाजी के दर्शन किए। यहां विशेष पूजा-अर्चना कर साधु-संतों का आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने मंदिर में नारियल बांधकर प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना की।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope