• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वर्ल्ड डांस डे पर जवाहर कला केन्द्र जीवंत हुईं अष्ट नायिकाएं

जयपुर। वर्ल्ड डांस डे के अवसर पर रविवार को जवाहर कला केंद्र में अष्ट नायिकाओं के तहत शास्त्रीय नृत्यों की तीन शानदार प्रस्तुतियां हुईं। प्रसिद्ध नृत्यांगना लिप्सा सथपते, स्नेहा चक्रधर और रश्मि उप्पल की नृत्य कौशल ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से नायक के प्रति नायिका की विभिन्न अवस्थाओं को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत लिप्सा सथपते के ओडिसी नृत्य से हुई। नायिका भेद की अवस्था प्रस्तुत करने के लिए उन्होंने अमर काव्यकृति गीत गोविंद का उपयोग किया। यह नृत्य ओडीशा के रासलीला नृत्य पर आधारित है। सथपते ने चार नायिका भेद वासकसज्जा, विरहोत्कंठिता, खंडिता और स्वाधीनभर्तृका प्रस्तुत किए। इसके बाद स्नेहा चक्रधर ने भरतनाट्यम में वर्णम की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति में विरहोत्कंठिता नायिका का जीवन शुद्ध नृत्य और अभिनय द्वारा प्रदर्शित किया गया है। इस नृत्य प्रस्तुति में दिखाया गया कि नायिका अपने प्रेमी की अनुपस्थिति के कारण दुखी है। वह विरह वेदना से परेशान है और तुरंत उससे मिलना चाहती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Classical Dances Presentations at Jawahar kala kendra on World Dance Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, classical dances, jawahar kala kendra, world dance day, jkk jaipur, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, जेकेके जयपुर, शास्त्रीय नृत्य, जवाहर कला केंद्र, वर्ल्ड डांस डे, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved