जयपुर। मुख्य सचिव एनसी गोयल ने सिविल सेवकों से कहा कि वह चुनौतियों को सहर्ष स्वीकार करें और उनका समाधान कर आमजन के जीवन को बेहतर बनाने में भागीदार बनें। गोयल 21 अप्रैल को ‘सिविल सर्विस डे’ के अवसर पर जयपुर में हरिश्चन्द्र माथुर राज्य लोक प्रशिक्षण संस्थान के भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
समारोह के मुख्य अतिथि गोयल ने संभागी अधिकारियों की शंकाओं का समाधान करते हुए कहा कि हमारा अस्तित्व ही चुनौतियों की वजह से है। देश और प्रदेश में चुनौतियां हैं, तभी तो हम यहां हैं। इसलिए अधिकारी चुनौतियों का स्वागत करें और उनका समाधान कर देश-प्रदेश के विकास एवं समाज के उत्थान में मददगार बनें। उन्होंने सिविल सेवक के करियर में समय को सबसे महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सिविल सेवक को निर्णय लेते समय रोज परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ता है। उसे एक तय समय में निर्णय लेकर उसे क्रियान्वित कर परिणाम लाना होता है।
गोयल ने अधिकारियों को सकारात्मक दृष्टिकोण एवं संवेदनशीलता से कार्य कर आमजन को राहत प्रदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी का दृष्टिकोण अच्छा होता है तो कोई भी कानून किसी अच्छे काम में रुकावट नहीं बनता। उन्होंने सिविल सेवकों से आह्वान करते हुए कहा कि वह जिस किसी काम को हाथ में लें, उसे अंजाम तक पहुंचाएं तभी उसकी सार्थकता हैं। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में राजनीतिक हस्तक्षेप एवं बढ़ती न्यायिक सक्रियता जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए भी व्यावहारिक समाधान सुझाए।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope