जयपुर। जन कल्याणकारी योजनाओं को व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ आमजन तक पहुंचाया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सरकारी योजनाओं के लाभ ले सकें। यह बात मुख्य सचिव अशोक जैन ने गुरुवार को शासन सचिवालय में आयोजित सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका ज्ञान हो, इसके लिए हमें प्रचार-प्रसार के अन्य सरल माध्यम अपनाने होंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में वाद-विवाद प्रतियोगिताएं होनी चाहिए, साथ ही नुक्कड़ नाटिकाओं के माध्यम से भी जन-कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जनता को जानकारी दी जा सकती है। जैन ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय और परस्पर तालमेल से कार्य करते हुए स्किल डवलपमेन्ट, डिजिटल इंडिया, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, स्वच्छ भारत अभियान एवं सहकारिता विभाग की जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को समझाएं।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope