जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान गौरव यात्रा के रथ की पूजा कर उसे रवाना किया। यह यात्रा राजसमंद जिले के श्री चारभुजा नाथजी मंदिर से शनिवार को शुरू होगी। राजे ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी की उपस्थिति में फूल-मालाओं से सजे रथ की विधि-विधान से पूजा करवाई और प्रसाद का वितरण किया। इसके बाद उन्होंने रथ को रवाना किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
रथ के साथ ही चुनावी यात्रा का शुभारंभ : प्रदेशाध्यक्ष
प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गौरव यात्रा रथ की रवानगी के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की चुनावी यात्रा का शुभारंभ किया है। यह विजय रथ अब शनिवार को चारभुजा नाथजी पहुंचेगा, जहां राजे मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद इस पर सवार होंगी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुख्यमंत्री की यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगे
सैनी ने कहा कि यह विजय रथ प्रदेश के सभी जिलों में जाएगा और यात्रा के माध्यम से मुख्यमंत्री राज्य सरकार के विकास कार्यक्रमों की जानकारी आमजन को देंगी तथा लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत का जो लक्ष्य तय किया है, हम उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार ने खूब विकास किया है, यह बात प्रदेश की जनता जानती है और इसलिए हमें पूरा विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में हम अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेंगे।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
अमित शाह आज राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope