जयपुर। राज्य सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत समस्त कार्यों का समय सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित करने के लिए सभी जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक महात्मा गांधी नरेगा योजना को आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के परियोजना निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव ईजीएस राजेन्द्र सिंह कैन ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य सरकार ने मनेरगा श्रमिकों को राहत प्रदान करने के लिए यह निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत समस्त कार्यों की कार्यावधि 8 घंटे मय 1 घंटे विश्राम काल की है। विश्राम काल का प्रावधान नहीं रखने की स्थिति में 7 घंटे की कार्य अवधि निर्धारित है। अब श्रमिकों को सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक (विश्राम काल 1 घंटे सहित) कार्य करना होगा। आदेश के अनुसार यदि कार्य श्रमिक समूह समय पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलध मस्टरोल में अंकित टास्क पर पत्र में दर्ज कराने के बाद समूह के मुखिया के हस्ताक्षर होने के बाद निर्धारित समय से पूर्व भी कार्य स्थल छोड़ सकता है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope