जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायलय जोधपुर ने अधिसूचना जारी कर ग्रीष्मकाल 16 अप्रैल से 1 जुलाई, 2018 तक उच्च न्यायालय तथा समस्त अधीनस्थ न्यायालयों एवं कार्यालयों का समय निर्धारित किया है। अधिसूचना के अनुसार 16 अप्रैल से 1 जुलाई 2018 तक उच्च न्यायालय का समय सुबह 8 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक रहेगा तथा 10:30 बजे से 11 बजे तक मध्यान्तर होगा। कार्यालय का समय सबह 7:30 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक तथा मध्यान्तर 10:30 बजे से 10:45 बजे तक रहेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसी प्रकार अधीनस्थ न्यायालयों का समय प्रातः 8 बजे से मध्याह्न 12:30 बजे तक होगा तथा 10 बजे से 10:15 बजे तक मध्यान्तर रहेगा। कार्यलय का समय प्रातः 7:30 बजे से मध्याह्न 1 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कार्यालय में माध्यान्तर नहीं होगा। पीठासीन अधिकारी प्रातः 7:30 से 8 बजे तक तथा मध्याह्न 12:30 बजे से 1 बजे तक चैम्बर्स में कार्य करेंगे।
सांसद संजय राउत को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी
इंडिगो क्रू मेंबर से छेड़छाड़ के आरोप में नशे में धुत स्वीडिश यात्री गिरफ्तार
हावड़ा रामनवमी झड़प : सीआईडी ने अपने हाथ में ली जांच
Daily Horoscope