• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हमारी मीठी वाणी मरीज के स्वास्थ्य पर करती है ज्यादा असर : रेखा सिंह

jaipur news : Celebrated the Independence Day in government Jaipuria hospital and Medical College - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मरीजों की सेवा करने और उनके दुखदर्द में सहभागी बनने में जो आनंद की अनुभूति होती है, वह और किसी कार्य में नहीं हो सकती। हमें भी मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी को समझना चाहिए। उनके साथ अच्छे व्यवहार से पेश आना चाहिए। दवा तो मरीज को स्वस्थ करती ही है, लेकिन हमारी मीठी वाणी मरीज के स्वास्थ्य पर दवा से ज्यादा असर करती है। यह कहना है राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. रेखा सिंह का। वे राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों और स्टाफ को संबोधित कर रही थीं। जयपुरिया समन्वय समिति के सचिव रमेश सैनी ने बताया कि समारोह में अस्पताल अधीक्षक डॉ. रेखा सिंह ने झंडारोहण किया। इसके बाद देशभक्ति गीतों सहित अन्य प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में डॉ. ए.ए. पठान, डॉ. अनीता कोठारी, डॉ. हरीश भारद्वाज सहित सभी चिकित्सक एवं स्टाफ मौजूद रहा। उसके बाद सभी मरीजों एवं परिजनों को फल व लड्डू वितरित किए गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Celebrated the Independence Day in government Jaipuria hospital and Medical College
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: independence day 2018, jaipur news, government jaipuria hospital and medical college jaipur, jaipuria hospital jaipur, rukmani devi beni prasad jaipuria hospital in jaipur, jaipuria hospital superintendent dr rekha singh, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, जयपुरिया अस्पताल जयपुर, राजकीय रुक्मणी देवी बेनी प्रसाद जयपुरिया चिकित्सालय जयपुर, जयपुरिया अस्पताल अधीक्षक डॉ रेखा सिंह, स्वतंत्रता दिवस, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved