जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा विधायक नरपतसिंह राजवी द्वारा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा में संस्थागत हुए भ्रष्टाचार पर पार्टी के विधायक द्वारा मोहर लगाई गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पायलट ने कहा कि गत पौने पांच वर्षों से कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर रही है और सरकार द्वारा अनियमितताओं को प्रश्रय दिए जाने का खुलासा कर रही है, परंतु सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है, जो इस बात का गवाह है कि भाजपा सरकार ने हर मोर्चे पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने पार्टी में रहते हुए कई बार राष्ट्रीय नेतृत्व को मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार के कारनामों को लेकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन केन्द्रीय नेतृत्व ने उनकी भी अनदेखी कर साबित कर दिया कि केन्द्र से राज्यों तक भाजपा न सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ा रही है, वरन भ्रष्टाचार करने वालों को भी संरक्षण दे रखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर आम जनता का शोषण किया है और सरकार की गलत नीतियों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश हर मोर्चे पर पिछड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में आते ही ललित गेट काण्ड से लेकर खनन घोटाले और फिर भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने के लिए लाए गए काले कानून ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार ने जनादेश का अपमान करते हुए जनभावना के खिलाफ जाकर गलत नीतियों को बढ़ावा दिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस की न सही कम से कम अपने विधायकों की सुनकर सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद पर अंकुश लगाए, ताकि जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल सके और विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो।
पहले चरण में कांग्रेस और सपा का सूपड़ा साफ- अमित शाह
अमरावती लोकसभा सीट : भाजपा को पूर्व अभिनेत्री नवनीत कौर-राणा के जरिए किस्मत खुलने की उम्मीद
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope