• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

संख्या बल में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा : अविनाश राय खन्ना

जयपुर। कर्नाटक चुनावों में भाजपा की सुनामी लहर में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर आने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कर्नाटक के परिणामों पर बयान जारी कर कहा कि कर्नाटक की जनता ने जातिवाद के आधार पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाकर संख्या बल में सबसे बड़ी पार्टी का जिम्मा भाजपा को सौंपा है। भाजपा का विजयी रथ लगातार आगे बढ़ रहा है और राजस्थान में भी कर्नाटक जीत का परिणाम कार्यकर्ताओं की मेहनत पर दोहराया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए खुशी का दिन है। कर्नाटक में कांग्रेस ने जिस प्रकार से विष घोलने का काम किया जनता ने उसी तरीके से कांग्रेस को जवाब देते हुए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। कर्नाटक जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा टीम सहित जनता एवं कर्नाटक के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : BJP emerges as the biggest party in number force : Avinash Rai Khanna
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: karnataka election, narendra modi, jaipur news, biggest party bjp, avinash rai khanna bjp, bjp state office jaipur, bjp ashok parnami, bjp chandeashekhar, statement on karnataka election, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, कर्नाटक चुनाव, अविनाश राय खन्ना, अशोक परनामी, चंद्रशेखर, राजस्थान भाजपा, नरेंद्र मोदी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved