• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान को बीमारू प्रदेश बनाने के लिए भाजपा-कांग्रेस जिम्मेदार : मोहिंदर गोयल

jaipur news : BJP-Congress responsible for making Bimaru state to Rajasthan : Mohinder Goyal - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के रिठाला से विधायक मोहिंदर गोयल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और भाजपा की नीतियों के कारण राजस्थान बीमारू प्रदेशों की श्रेणी में आ गया है। दोनों ही दलों की सरकारों ने वादे तो बड़े—बड़े किए, लेकिन एक भी बड़ा उद्योग नहीं लगा पाई हैं। सरकार की नीतियों के कारण निवेशकों ने भी राजस्थान से मुंह मोड़ लिया। आम आदमी पार्टी की राजस्थान में सरकार बनती है तो यहां औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए भ्रष्टाचार मुक्त सिस्टम डवलप किया जाएगा।

विधायक मोहिंदर गोयल बुधवार को राजस्थान यात्रा पर आए हुए थे। इस दौरान मीडिया से उन्होंने कहा कि राजस्थान में औद्योगिक वातावरण बनाने में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की सरकारें नाकाम रही हैं। यहां एक भी बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हो पाया है, जबकि यहां निवेशकों को आमंत्रित करने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। रिसर्जेंट जैसे आयोजनों में जनता के पैसे का जमकर दुरुपयोग किया है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जमकर भ्रष्टाचार किया है।

विधायक गोयल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र का जो ड्राफ्ट तैयार किया है, उसमें राजस्थान के औद्योगिक विकास को महत्व दिया है। यहां पर उद्योग लगे, इसके लिए उद्यमियों और छोटे कारोबारियों को भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। सिंगल विंडो को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में आम आदमी पार्टी ने तय किया है कि वह जनता के पैसे से चुनाव लड़ेगी। बड़े उद्योगपतियों से पैसा नहीं लेगी। इस मौके पर गोयल ने व्यापारियों और छोटे उद्यमियों से सहयोग की अपील करते हुए उनके लिए क्राउड फंडिंग गुल्लक का लोकार्पण किया। उन्होंने इस दौरान दिल्ली की केजरीवाल सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लिए जो घोषणा पत्र का प्रारूप तैयार किया है उसमें इन तमाम योजनाओं को शामिल किया है। अब जनता के सुझाव के बाद कुछ और योजनाएं इसमें जोड़ी जाएंगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : BJP-Congress responsible for making Bimaru state to Rajasthan : Mohinder Goyal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, rajasthan bjp, rajasthan congress, bimaru state rajasthan, mohinder goyal, aap party leader mohinder goyal, aap party rajasthan, aam aadmi party rajasthan, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan assembly election 2018, political news, viral news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, पॉलिटिकल न्यूज, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018, आप पार्टी राजस्थान, आम आदमी पार्टी राजस्थान, आप पार्टी, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved