• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीनदयाल उपाध्याय स्मारक का लोकार्पण करेंगे अमित शाह

jaipur news : Bharatiya Janata Party national president Amit Shah will inaugurate of the Deendayal Upadhyaya memorial - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 26 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर जयपुर आएंगे। केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी उनके साथ जयपुर आएंगे।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि 26 सितंबर को सुबह 10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी व सांसद, विधायक एवं महापौर, अमित शाह का स्वागत करेंगे। उसके बाद शाह हेलिकॉप्टर से धानक्या के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सुबह 10:30 बजे राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण द्वारा निर्मित ‘दीनदयाल उपाध्याय स्मारक’ का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करेंगी।

शर्मा ने बताया कि लोकार्पण समारोह के बाद अमित शाह दोपहर 12 बजे ‘बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित करेंगे। इस बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं कई अन्य केन्द्रीय मंत्री भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद अमित शाह हेलिकॉप्टर से जयपुर एयरपोर्ट के लिेए रवाना होंगे। वे जयपुर एयरपोर्ट से सीधे भाजपा प्रदेश मुख्यालय आएंगे, जहां शाम 5 बजे ‘विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति’ की बैठक लेंगे। वे शाम 7:40 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Bharatiya Janata Party national president Amit Shah will inaugurate of the Deendayal Upadhyaya memorial
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, bharatiya janata party national president amit shah, amit shah, deendayal upadhyaya memorial, amit shah rajasthan visit, bharatiya janata party, rajasthan bjp, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, rajasthan assembly election 2018, political news, viral news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, पॉलिटिकल न्यूज, राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, अमित शाह राजस्थान, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved