• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 11

भामाशाह टेक्नो हब से नए उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा प्रदेश में विभिन्न सेवाओं में डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देकर ऐसा वातावरण तैयार किया गया है, जिसमें नए उद्यमियों को आगे बढ़ने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने के बेहतरीन अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि हम युवाओं को तकनीक के उभरते क्षेत्रों में सशक्त बनाकर नए राजस्थान का निर्माण कर रहे हैं। राजे गुरुवार को झालाना औद्योगिक क्षेत्र में भामाशाह टेक्नो हब के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यह देश का सबसे बड़ा एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी से सुसज्जित सेंटर है, जहां लगभग 700 उद्यमी एक साथ बैठकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यहां उद्यमियों को स्टार्टअप को नई संभावनाओं की राह दिखाई जाएगी और तकनीकी सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एक वर्ष पहले युवाओं और उद्यमियों को प्रदेश में सेवाओं के डिजिटल समाधान सहित विभिन्न उद्यमों की स्थापना के लिए आई-स्टार्ट के रूप में एक सुविधा प्रदान की थी, जहां अब तक एक हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं। हमने स्टार्टअप को सुविधाएं देने के लिए सिस्को नेटवर्किंग अकेडमी, आईबीएम आईएक्स अकेडमी, एचपी अकेडमी, इन्फोसिस कैम्पस कनेक्ट और ओरेकल वर्कफोर्स जैसी कई ग्लोबल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है।
राजे ने कहा कि आने वाला कल टेक्नोलॉजी का होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने सरकार के सभी विभागों में डिजिटल प्रणाली को विकसित करने का काम किया है। इससे प्रशासन में पारदर्शिता तो आई ही है, लोगों को सरकार से प्राप्त होने वाले लाभ बिना किसी लीकेज के मिल रहे हैं। भामाशाह टेक्नो हब के निर्माण से प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई गति मिलेगी।
छह जिलों के अभय कमांड सेंटर का उद्घाटन

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Bhamashah Techno Hub will encourage new entrepreneurs : Chief Minister vasundhara raje
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, bhamashah techno hub jaipur, entrepreneurs, chief minister vasundhara raje, cm raje, i start, abhay command center, bamashah wallet, chief secretary db gupta, cs db gupta, principal secretary akhil arora, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, viral news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, भामाशाह टेक्नो हब जयपुर, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सीएम राजे, अभय कमांड सेंटर, भामाशाह वॉलेट, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved