जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मेघवाल ने कहा है कि भारतीय धार्मिक परम्परा में मकर संक्रांति का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ कर मकर राशि में प्रवेश कर उत्तरायण में आता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार यह सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है और इसीलिए इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध और तर्पण का विशेष महत्व है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस दिन की महत्ता को समझकर अपनी ऊर्जा का प्रदेश के विकास के लिए सकारात्मक उपयोग करें। विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, सरकारी मुख्य सचेतक कालूलाल गुर्जर एवं सरकारी उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़ ने भी प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope