• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जयपुर उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में महिलाओं को भा रही है रजवाड़ी ज्वैलरी

जयपुर। राजसिको की ओर से अंबेडकर सर्किल पर आयोजित जयपुर उद्योग हस्तशिल्प उत्सव का रविवार को अंतिम दिन है। शनिवार को अवकाश होने से जयपुरवासियों ने हस्तशिल्प उत्सव में जमकर खरीदारी की। राजसिको के चेयरमैन मेघराज लोहिया ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी और जयपुर मेयर अशोक लाहोटी समापन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि दस दिवसीय जयपुर उद्योग हस्तशिल्प मेले में जयपुरवासियों ने हस्तशिल्प उत्पादों और ज्वैलरी आदि का सामान खासतौर से पंसद किया।

रजवाड़ा पहनावे की स्टॉल में परंपरागत डिजाइन की ज्वैलरी खासतौर से जोधपुरी स्टाइल के हार, नेकलेस, कानों की झूमर आदि महिलाओं व युवतियों को पसंद आ रही हैं। टोंक फाटक की नीतू व स्वेज फार्म की रिचा कानों के झूमर एक-दूसरे को पहनाकर देख रही थीं। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल ज्वैलरी में इस तरह की डिजाइन कम देखने को मिलती है। महिलाएं व युवतियां ने सूट, सलवार, लेगीज व महिलाओं के परिधानों की खरीदारी में भी रुचि दिखाई। इसी तरह भरतपुर-भुसावर व अन्य स्थानों के अचार-मुरब्बे, चूरण चटनी आदि भी लोगों को भा रहे हैं। सहारनपुर का फर्नीचर भी आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : attraction of Rajwadi jewelery in Jaipur Industry Handicrafts Festival in jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, rajwadi jewelery of rajasthan, jaipur industry handicrafts festival in jaipur, traditional handicrafts, fair, exhibitions, industry commissioner kunji lal meena, jaipur industry handicrafts festival, rajsico general manager ravi agrawal, rajsico, rajasthan small industries corporation limited, jaipur industry handicrafts festival 2018, rajsico chairman meghraj lohia, jaipur hindi news, rajasthan hindi news, जयपुर उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2018, जयपुर उद्योग हस्तशिल्प उत्सव मेला प्रदर्शनी, राजसिको चेयरमैन मेघराज लोहिया, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved