• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

पीएम के दौरे के दौरान चाक-चौबंद रहें व्यवस्थाएं : मुख्य सचिव

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 जुलाई को प्रस्तावित जयपुर यात्रा की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बुधवार को मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों के उच्चाधिकारियों से क्रमवार प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। बैठक में गुप्ता ने बताया कि 7 जुलाई को अमरूदों के बाग में होने वाले क्रार्यक्रम में केन्द्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं जिनमें प्रमुख उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, स्कूटी वितरण योजना, पालनहार योजना, तीर्थ यात्रा योजना, श्रमिक कार्ड, स्किल इण्डिया, मुख्यमंत्री जल स्वालंबन अभियान एवं स्मार्ट सिटी कल्याणकारी योजनाओं के ऎसे लाभार्थी भाग लेंगे। जिन्होंने इन योजनाओं के अन्तर्गत लाभ प्राप्त करके अपने जीवन स्तर को बढ़ाया है। गुप्ता ने बताया कि बड़ी संख्या में सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों का एक स्थान पर आना पहली बार होगा। प्रधानमंत्री स्वयं लाभार्थियों से रूबरू होकर उनके अनुभव जानेंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि 30 जून तक सभी जिला कलेक्टर अपने-अपने जिले के लाभान्वित व्यक्तियों की सूची एवं उनकी यात्रा के संबंध में की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराएं। बैठक में मुख्य सचिव ने समारोह स्थल पर चिकित्सा वाहन, अग्निशमन वाहन सहित पर्याप्त संख्या में चिकित्सों की व्यवस्था, चल शौचालयों, पीने के पानी, विद्युत आदि की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Arrangements should be smooth during jaipur visit of PM modi : Chief Secretary db gupta
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narendra modi jaipur news, jaipur visit of pm modi, pm modi in jaipur, prime minister narendra modi, chief secretary db gupta, dgp rajasthan op op galhotra, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, पीएम मोदी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पीएम की जयपुर यात्रा, मोदी, डीजीपी ओपी गल्होत्रा, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved