• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

90 प्रतिशत अंक मिले तो सर्वश्रेष्ठ, 50 प्रतिशत पर होगा असंतोषजनक

jaipur news : applied Grading systems in hostels-residential schools of rajasthan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से प्रदेश में संचालित छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में रहने वाले छात्रों को बेहतर सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया है। प्रदेश में नवंबर 2017 में चार आवासीय विद्यालय एवं तीन छात्रावास में अच्छी व्यवस्थाएं होने पर ए ग्रेड मिला है। वहीं अधिकतर छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों को बी ग्रेड मिली है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव जे.सी. महान्ती ने बताया कि प्रदेश में विभाग द्वारा लगभग 800 छात्रावास एवं 22 आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें रहने वाले बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के लिए ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत प्रतिमाह व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।
महान्ती ने बताया कि ग्रेडिंग सिस्टम में 90 प्रतिशत अंक मिलने पर उत्कृष्ट, 75 प्रतिशत पर बहुत अच्छा, 60 प्रतिशत पर अच्छा, 50 प्रतिशत पर सामान्य एवं 50 प्रतिशत अंक मिलने पर असंतोषजनक माना जाएगा।
उन्होंने बताया कि ग्रेडिंग मूल्यांकन के लिए छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों की आधारभूत कार्य, शैक्षणिक गतिविधियों, भवन रखरखाव, रसाई घर व्यवस्था, स्वास्थ्य व स्वच्छता, अन्य गैर शैक्षणिक गतिविधियां कार्यालय रिकॉर्ड, परीक्षा परिणाम, आमजन मीटिंग भवनों में विद्युत व्यवस्था, शौचालय व स्नान घर, विद्यार्थी कक्ष, सौंदर्यविद् वातावरण, भोजन कक्ष, आउटडोर-इनडोर गेम्स, पुस्तकालय एवं सांस्कृतिक गतिविधियों आदि बिंदुओं को शामिल किया गया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि संस्थाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रभारी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, अम्बेडकर जयन्ती, समाज कल्याण सप्ताह एवं अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस आदि अवसरों पर सम्मानित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : applied Grading systems in hostels-residential schools of rajasthan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, grading systems in hostels-residential schools of rajasthan, grading systems in rajasthan, department of social justice and empowerment rajasthan, department of social justice and empowerment additional chief secretary jc mohanty, additional chief secretary jc mohanty, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राजस्थान, अतिरिक्त मुख्य सचिव जेसी महान्ती, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved