• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

74 दिन के विवाद पर विराम, सांसद मदनलाल सैनी भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष

जयपुर। राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष पद पर नियुक्ति को लेकर 74 दिन से चल रहे विवाद को शुक्रवार को विराम लग गया है। दिल्ली में इस मामले में शुक्रवार को निर्णय हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी को राजस्थान भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रदेश भाजपा में खुशी का माहौल बन गया। आपको बता दें कि दिल्ली में राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष के लिए राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी के नाम पर सुबह से ही चर्चा का दौर जारी रहा था।

दिल्ली में खिलाई मिठाई, घर पर बधाइयों का तांताराजस्थान प्रदेशाध्यक्ष के लिए राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी के नाम पर फैसला होने के साथ ही दिल्ली में सैनी को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। उधर, सैनी के निवास पर भी परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

जीवन परिचय

राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी का जन्म सीकर जिले में 13 जुलाई 1943 को हुआ था। बीए, एलएलबी शिक्षित सैनी सीकर में कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। छात्र जीवन में सैनी एबीवीपी के प्रदेश मंत्री रहे। 1970 से 1975 तक सीकर में वकालत भी की थी। वे 1952 से आरएसएस से जुड़े और 1972 से 1984 तक भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। सैनी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भी रहे। सैनी उदयपुरवाटी से भाजपा के विधायक भी रहे हैं। सैनी को भाजपा ने 1998 में सांसद के लिए खड़ा किया था जो चुनाव हार गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP Madan Lal Saini BJPs new state president
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, announces of rajasthan bjp state president, rajasthan bjp state president, rajasthan bjp, amit shah, mp madanlal saini, rajasthan bjp state president madanlal saini, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सांसद मदनलाल सैनी, राजस्थान भाजपा, अमित शाह, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved