• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

अमित शाह ने भगवान गजानन की पूजा कर किया चुनावी शंखनाद

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को जयपुर में चुनावी बिगुल बजा दिया। अमित शाह सुबह करीब 11 बजे जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां से वे सबसे पहले मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे और वहां भगवान गजानन की पूजा की। अमित शाह ने देश और प्रदेश में अमन-चैन और खुशहाली की कामना की।

मोती डूंगरी मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने अमित शाह को विधि-विधान से पूजा करवाई। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, जयपुर मेयर अशोक लाहोटी, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोती डूंगरी मंदिर पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मी तैनात रहे। इससे पूर्व मोती डूंगरी मंदिर पर भाजपा पदाधिकारियों ने अमित शाह का भव्य स्वागत किया।

आगे तस्वीरों में देखें...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-jaipur news : Amit Shah worshiped of God Gajanan in moti doongri temple of jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur news, amit shah in moti doongri temple of jaipur, bjp national president amit shah, amit shah in jaipur, moti dungri temple jaipur, amit shah jaipur tour, suraj maidan adarsh nagar, suraj ground adarsh nagar, jaipur hindi news, jaipur latest news, rajasthan hindi news, rajasthan government, rajasthan assembly election 2018, political news, rajasthan bjp, जयपुर समाचार, राजस्थान समाचार, राजस्थान सरकार, राजस्थान भाजपा, अमित शाह, सूरज मैदान आदर्श नगर जयपुर, अमित शाह जयपुर, मोती डूंगरी मंदिर जयपुर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved