जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जयपुर में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। वे 20 एवं 21 जुलाई को जयपुर स्थित तोतुका भवन, नारायणसिंह सर्किल पर होने वाली भाजपा, राजस्थान की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 21 जुलाई को शामिल होने जयपुर आएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रदेश मुख्यालय में दोपहर बाद कार्यसमिति एवं अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारियों के लिए एक-एक बिंदू पर व्यवस्था की चर्चा की गई। व्यवस्था समिति की बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, डॉ. अरुण चतुर्वेदी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, अभिषेक मटोरिया एवं विभिन्न व्यवस्थाओं से संबंधित प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी की आत्मा और शक्ति है और हमारे कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ समर्पण और मेहनत की वजह से ही आज हमारी भारतीय जनता पार्टी पूरे भारतवर्ष में आमजनता की सेवा कर पा रही है।
सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी स्वयं को पहले भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता कहते हैं और अमित शाह के कुशल नेतृत्व व सकारात्मक सोच के कारण ही देशभर में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ी है। अमित शाह के आगमन की सूचना से ही पूरे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो चुका है और 21 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने संबोधन में आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जनहित के लिए समर्पित भारतीय जनता पार्टी को एक बार पुनः राजस्थान में विजयी बनाने के लिए निर्देशित करेंगे।
यह होंगे इंतजाम
Jharkhand Assembly Election: चौथे चरण में 15 सीटों के लिए मतदान जारी, PM मोदी ने की वोट करने की अपील
Delhi: जामिया के छात्रों की रिहाई के बाद आज तड़के 4 बजे खत्म हुआ PHQ के बाहर प्रदर्शन, कांग्रेस देर रात पक्ष में उतरी
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी भड़की हिंसा, 5 जनवरी तक यूनिवर्सिटी बंद
Daily Horoscope