जयपुर। आम आदमी पार्टी ने राज्य के गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। आप पार्टी ने आरोप लगाया है कि गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की नाकामियों की वजह से राजस्थान की कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक जैन मांगरोल ने कहा कि अलवर में रकबर उर्फ अकबर की मौत पुलिस की लापरवाही के चलते हुई। यह बात राज्य के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया भी मान रहे हैं। इसी तरह इससे पहले कटारिया पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल उठा चुके हैं और उसके बाद राजधानी जयपुर में डकैती हो जाती है। इस मामले में भी पुलिस की भारी चूक सामने आई। पीड़ित परिवार की ओर से दी गई सूचना को पुलिस ने नजरदांज कर दिया।
मांगरोल ने आरोप लगाया कि गुलाब चंद कटारिया का गृह विभाग और पुलिस पर नियंत्रण पूरी तरह खत्म हो चुका है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह लापरवाह हो चुका है। उन्हें नैतिकता के आधार पर अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। मांगरोल ने अलवर मामले की जांच सीबीआई से कराने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट जांच की घोषणा इतने गंभीर मामले में नाकाफी है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope